{"_id":"64c3ff1a98efd3ce1109c9c6","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-mobile-and-battery-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1455-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरी की बाइक, मोबाइल और बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरी की बाइक, मोबाइल और बैट्री के साथ तीन गिरफ्तार
Fri, 28 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सादुल्लाहनगर में चोरी की बाइक के साथ मौजूद अभियुक्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैड़ास बुजुर्ग (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक, मोबाइल, बैट्री व नकदी के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मनकापुर, गोंडा व सादुल्लाहनगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर बृजानंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान तीन अभियुक्तों को चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल, एक बैट्री व 2200 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नियाज उर्फ भल्लू व सुहेल बंजारा निवासी रेहरवा ऐदहा थाना सादुल्लानगर और अमन उर्फ फरमान निवासी पिकौरा थाना खोडारे जनपद गोंडा के रूप में हुई है। अभियुक्तों के खिलाफ मनकापुर, गोंडा व सादुल्लाहनगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक उमेश यादव, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, हेडकांस्टेबिल, अजय सिंह, अनिल सिंह, कांस्टेबिल, संजीव कुमार, मोहम्मद आसिफ किदवई व ओमकार का सहयोग रहा।