फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Mud causes havoc in Ramgarh Mattahwa even after floodwaters recede

Balrampur News: बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी रामगढ़ मैटहवा में कीचड़ से आफत

Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mud causes havoc in Ramgarh Mattahwa even after floodwaters recede
फोटो-36-बलरामपुर के रामगढ़ मैटहवा में हुआ कीचड़ व जलभराव ।-स्रोत : ग्रामीण
बलरामपुर। रामगढ़ मैटहवा गांव में बाढ़ का पानी उतरने के तीसरे दिन भी जगह-जगह पानी और कीचड़ जमा है। इससे ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चों और शिक्षकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ मैटहवा के शिक्षक वैभव ओझा ने बताया कि बाढ़ आने पर विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता बंद हो जाता है। विद्यालय परिसर में पानी नहीं पहुंचता, लेकिन बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उधर, राप्ती नदी का जलस्तर बुधवार सुबह आठ बजे 102.700 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 1.920 मीटर नीचे है। जिले में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सदर व उतरौला तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे बसे करीब गांवों में कटान होने से ग्रामीणों में दहशत है। इन लोगों ने कटानरोधी कार्य कराए जाने की मांग की है। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी नालों के जलप्रवाह को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रखा गया है। जिले में 32 बाढ़ चौकियां, 19 बाढ़ शरणालय और 32 मेडिकल टीमें तैयार हैं। प्रशासन ने संभावित बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव के लिए विभागों को समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed