फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A grand 'Gate of Friendship' to be built at the border; trade to find a new path as well

Balrampur News: सीमा पर बनेगा मैत्री का भव्य द्वार, कारोबार को भी मिलेगी नई राह

Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A grand 'Gate of Friendship' to be built at the border; trade to find a new path as well
फोटो-1-बलरामपुर के भारत-नेपाल सीमा जरवा में बन रहा प्रवेश द्वार ।-संवाद
जरवा। भारत-नेपाल मैत्री संबंधों की नई पहचान बनने जा रहा अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार पिछले दो माह से बारिश के कारण निर्माण की रफ्तार खो बैठा है। हालांकि गेट का अधिकांश ढांचा तैयार हो चुका है। 10 विशाल स्तंभों और लिंटर का काम पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग, सुंदरीकरण और हाईटेक सुविधाओं का काम होना है। शासन से 31.85 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट मिलने के बाद निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है। मौसम साफ होते ही काम दोबारा शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


करीब 123.06 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह प्रवेश द्वार भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और कारोबारी रिश्तों को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पांच खंडों में बनने वाले गेट का मध्य हिस्सा सबसे ऊंचा होगा। इस पर ‘भारत में आपका स्वागत है’ लिखा जाएगा। सौर ऊर्जा आधारित एलईडी तिरंगा रोशनी से सजाया जाने वाला यह गेट रात में सीमा क्षेत्र की अलग पहचान बनाएगा।
विज्ञापन


कोयलाबास-जरवा सीमा क्षेत्र दोनों देशों के लोगों के लिए केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यापारिक संपर्क का प्रमुख माध्यम भी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के बीच लंबे समय से आवागमन और कारोबार का रिश्ता रहा है। ऐसे में प्रवेश द्वार के तैयार होने से नेपाली नागरिकों और भारतीयों के लिए मैत्री और स्वागत का संदेश और मजबूत होगा। कार्य प्रभारी सहायक अभियंता राम नरेश ने बताया कि बजट मिलने से काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबार बढ़ने की जगी उम्मीद, हाईटेक सुरक्षा से होगा लैस

प्रवेश द्वार के साथ सीमा क्षेत्र में बेहतर प्रकाश, सुरक्षा और व्यवस्थित आवागमन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय कारोबारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों का मानना है कि बुनियादी सुविधाएं मजबूत होने से आवागमन बढ़ेगा और बाजार, परिवहन तथा छोटे कारोबार को लाभ मिलेगा। नेपाल से खरीदारों और कारोबारियों की आवाजाही बढ़ने पर तुलसीपुर और आसपास के बाजारों को भी फायदा हो सकता है।


प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और पैदल पथ की व्यवस्था होगी। इंटरलॉकिंग और हरित पट्टी से परिसर को आकर्षक बनाया जाएगा। सोलर आधारित प्रकाश व्यवस्था रात में रोशनी के साथ ऊर्जा बचत का माध्यम भी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed