फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three arrested with cannabis, cannabis and tamancha-cartridges

गांजा, भांग व तमंचा-कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with cannabis, cannabis and tamancha-cartridges
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी महदेइया प्रभारी ने मुखबिर की सूचना पर सुक्खापुरवा गांव के एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में गांजा, भांग व तमंचा आदि बरामद किया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की बरामदगी तथा घटना के खुलासे पर संदेह जताया है। इन लोगों का कहना है कि पुलिस ने पूरी घटना का जिक्र ही नहीं किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर यासीन खां ने बताया कि सुक्खापुरवा गांव में राजू वर्मा के मकान को ग्राम मलारी कोतवाली देहात जनपद गोंडा निवासी विशाल वर्मा ने किराए पर लिया है। सूचना मिली कि विशाल अवैध असलहा लेकर चलता है। इस पर पुलिस ने छापा मारकर घर की तलाशी ली तो मौके से 11 किलो 300 ग्राम गांजा व 37 किलो 900 ग्राम भांग का पाउडर, 42 किलो 700 ग्राम भांग बरामद हुई। एक तमंचा, एक कारतूस, इलेक्ट्रानिक कांटा व भांग पीसने की मशीन भी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मादक पदार्थों का कारोबार करता है। आरोपी की निशानदेही पर महुआधनी गांव से उसके सहयोगी रामप्रसाद व छेदी को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों के घर से 28 किलोग्राम अवैध भांग बरामद की गई। तीनों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप, पूरी घटना का जिक्र नहीं
सुक्खापुरवा गांव में जिन दो लोगों के पास से गांजा, भांग व अन्य सामान बरामद करने का पुलिस दावा कर रही है। उस मामले में स्थानीय ग्रामीणों का कहना कुछ और ही है। लोग बता रहे हैं कि आरोपियों को पहले ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीटा भी था। आरोपियों की पिटाई क्यों हुई? इसका जिक्र भी पुलिस के खुलासे में नहीं है। ग्रामीण कह रहे हैं कि मौके से नकदी भी बरामद हुई थी। उसका भी जिक्र पुलिस के घटनाक्रम में नहीं है। इस संबंध में उतरौला कोतवाल वकील पांडेय का कहना है कि पुलिस टीम ने आरोपियों की पिटाई तथा नकदी बरामद होने की कोई सूचना नहीं दी। ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहा आरोप झूठा व बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed