{"_id":"61671638f145636c1d1c7d3f","slug":"three-arrested-with-1800-grams-of-charas-and-ganja-balrampur-news-lko599978688","type":"story","status":"publish","title_hn":"1800 ग्राम चरस व गांजे के साथ तीन को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1800 ग्राम चरस व गांजे के साथ तीन को दबोचा
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने 1800 ग्राम चरस व गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को धर दबोचा है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन, एएसपी अरविन्द मिश्र व सीओ उतरौला के पर्यवेक्षण में चलाया जा रहा अभियान सफल हो रहा है।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि एसआई राम सुभग दूबे, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव, कांस्टेबल सुनील पांडेय व विनीत कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चवई बुजुर्ग गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान रुखी मझारी निवासी मोहम्मद इजहार उर्फ अमद रजा के पास से 500 ग्राम चरस बरामद किया है।
अभियुक्त के खिलाफ पहले से चोरी का मामला दर्ज था। अभियुक्त के पास से मां दुर्गा की प्रतिमा से चोरी रुपयों की माला भी बरामद की गई है। एसआई विपुल कुमार पांडेय, कांस्टेबिल प्रदीप कुमार, राहुल पटेल व सतीश कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को 1300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज अंतर्गत ग्राम लटीया मुख्तार निवासी इजमामुल हक व कोतवाली देहात के नहर बालागंज निवासी सद्दाम को 650-650 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।