फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Three arrested including two miscreants who snatched jewelery from a woman

Balrampur News: महिला से जेवर छीनने वाले दो बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Dec 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including two miscreants who snatched jewelery from a woman
बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग व उतरौला थाना क्षेत्र में बीते दिवस महिलाओं से जेवर छीनने के मामले में दो बदमाशों के साथ तीन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों ने गोंडा के छपिया में भी जेवरात छीनने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने एसपी कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि थाना गैड़ास बुजुर्ग के दिलावलपुर निवासी कांति देवी (55) ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह आठ दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे फायर स्टेशन के बगल से अपने खेत में जा रहीं थीं। तभी स्टेशन के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनसे गांव का नाम पूछा। जैसे ही महिला रुकी, दोनों बाइक सवारों ने महिला की कान की बाली व नाक की कील छीनकर फरार हो गए। इससे पहले 10 नवंबर को उतरौला कोतवाली के तिलखी बढ़या निवास कांती देवी के साथ भी जेवरात छीनने की घटना हुई थी।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने देहात कोतवाली क्षेत्र के खम्हौवा विशुनापुर निवासी आजाद व मोहम्मद नफीस को उतरौला-मुहआधनी से मोहनजोत जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया है। जेवर खरीदने वाले दुकानदार नगर कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार मेजर चौराहा निवासी अनिल कुमार सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह वारदात को दिया अंजाम
पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए बदमाश घूम-घूम कर गांवों में टाॅफी बेचने का काम करते थे। जिससे उन्हें देहात के सारे रास्ते पता हैं। इसके साथ ही दोनों देहात क्षेत्र में महिलाओं को अकेला पाकर उनसे जेवरात छीन लेते थे। पकड़े गए बदमाशों ने उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग के साथ 12 नवंबर को गोंडा के छपिया में भी महिलाओं के जेवरात छीनने की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनकी निशानदेही पर जेवरात भी बरामद किए गए हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed