फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Those contesting against the candidate will be expelled from the party

प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी से होंगे निष्कासित

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Those contesting against the candidate will be expelled from the party
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय अटल भवन में बीते दिन मंडल अध्यक्षों एवं जिला पंचायत प्रत्याशियों की एक बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले व विरोध करने वाले पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी शक्ति के साथ चुनाव में जुटने की अपील की गई। भाजपा जिला प्रभारी सुधीर हलवासिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोकतांत्रिक तरीके से प्रत्याशियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सभी जाति, धर्म के लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व शक्ति के साथ जुट जाए। पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने अथवा विरोध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा तो उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्रा व डीपी सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष व प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed