{"_id":"67eed94d5a6297d7f40d71e4","slug":"there-will-be-tight-security-near-806-mosques-balrampur-news-c-99-1-slko1018-123621-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 806 मस्जिदों के पास चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 806 मस्जिदों के पास चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा
Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वक्फ संशोधन विधेयक के बाद पड़ने वाली जुमे की पहली नमाज को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। इस दौरान शुक्रवार को पड़ने वाली जुमे की नमाज को लेकर 806 मस्जिदों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त के साथ-साथ गणमान्य लोगों के माध्यम से शांति की अपील भी की जा रही है।
नगर के बीबी बांदी साहिबा मस्जिद सरायफाटक व नौशहरा स्थित मस्जिद सहित उतरौला, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा व तुलसीपुर आदि क्षेत्रों शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ी जानी है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी के साथ ही नमाज के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती भी रहेगी। खास तौर पर भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रहेगी। (संवाद)