फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There will be development in every area, the face of the city will change

Balrampur News: हर क्षेत्र में होगा विकास, बदलेगी नगर की सूरत

Mon, 29 Sep 2025 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
There will be development in every area, the face of the city will change
बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में प्रेसवार्ता को संबो​धित करते अध्यक्ष व अन्य।-संवाद
बलरामपुर। विकास की तमाम परियोजनाओं से नगर की सूरत बदलने की तैयारी है। विकास कार्यों से जहां नगर का कायाकल्प होगा वहीं नगरवासियों को तमाम समस्याओं से निजात भी मिलेगी। नगर में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ औद्योगिक पार्क, विवाह घर व ऑडीटोरियम का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पालिका सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि मांगलिक आयोजनों के लिए नगर में छह करोड़ रुपये से बरात घर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है, निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए 14.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे स्टेडियम में हॉकी खेल के लिए एस्ट्रोटर्फ बिछाने के साथ ही अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि नगर में 1000 दर्शकों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम के निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। साथ ही 100 एकड़ भूमि में एक औद्योगिक पार्क भी प्रस्तावित है। नगर में यातायात को सुगम बनाने के लिए 19 मीटर चौड़ी डिवाइडर युक्त सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नगर में सीवर लाइन परियोजना काे पूरा करने के लिए सरकार ने शेष बजट का भुगतान कर दिया है। जल्द ही कार्य पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भर नगर की दिशा में मजबूत पहल

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि नगर निकाय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए फेज-1 में 675 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इससे न केवल परिषद की आमदनी में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को व्यवसाय के लिए उपयुक्त स्थान भी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed