फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Protest staged by locking the CMO office after being denied relief from duty

Balrampur News: कार्यमुक्त न करने पर सीएमओ कार्यालय में ताला जड़कर जताया विरोध

Thu, 10 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Protest staged by locking the CMO office after being denied relief from duty
फोटो-25-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय के गेट पर लगाया गया ताला।-संवाद
बलरामपुर। जिले से गैर जनपद स्थानांतरित की गईं 68 एएनएम को एक सप्ताह बाद भी कार्यमुक्त (रिलीव) न किए जाने से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में रोष है। महानिदेशक, परिवार कल्याण, लखनऊ के अधीन 1,145 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण के तहत तीन सितंबर को जारी सूची में जिले की 68 एएनएम का भी स्थानांतरण किया गया था। शासन के निर्देश के बावजूद कार्यमुक्त न किए जाने से नाराज एएनएम ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गईं। देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन


जिले में कार्यरत 68 एएनएम का तीन सितंबर को गैर जनपद स्थानांतरण हुआ था। स्थानांतरित एएनएम ने सात सितंबर को सीएमओ से मिलकर कार्यमुक्त किए जाने की मांग की थी। इस पर सीएमओ ने दो दिन में कार्यमुक्त करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद रिलीविंग न होने पर एएनएम बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच गईं और पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। दोपहर तीन बजे के बाद उन्होंने कार्यालय के एक गेट पर ताला लगा दिया, जबकि दूसरे गेट पर बेंच लगाकर बैठ गईं।
विज्ञापन


एएनएम का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि स्थानांतरित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक महीने बाद कार्यमुक्त किया जाएगा। यह जानकारी मिलने के बाद उनका आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। एएनएम के मुताबिक रिलीविंग में देरी का सीधा असर उनकी वरिष्ठता और नई तैनाती पर पड़ सकता है। उन्हें आशंका है कि देर से कार्यमुक्त होकर नए जनपद में पहुंचने पर वे अपने बैच की अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जूनियर हो सकती हैं। समय पर योगदान न देने की स्थिति में गृह ब्लॉक या मनचाही तैनाती मिलने में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के अवकाश पर होने से नहीं हो सकी कार्यमुक्ति

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी के अवकाश पर होने के कारण एएनएम की समस्या का समाधान नहीं हो सका। कार्यालय में दो एसीएमओ मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने आक्रोशित एएनएम से बातचीत नहीं की। इसे लेकर भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में नाराजगी रही।

विधायक ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर की बातचीत
मामले की जानकारी मिलने पर सदर विधायक पल्टूराम भी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और एएनएम से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्या सुनी और जल्द रिलीविंग की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से शासन के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई कराने की बात कही।

फोटो-25-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय के गेट पर लगाया गया ताला।-संवाद

फोटो-25-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय के गेट पर लगाया गया ताला।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed