फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was power failure, delivery was done in the light of mobile torch

Balrampur News: बिजली हुई गुल, मोबाइल टार्च की रोशनी में कराया प्रसव

Thu, 22 Feb 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
There was power failure, delivery was done in the light of mobile torch
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौव्वापुर में बिजली गुल हो जाने पर मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में प्रसव कराए जाने का मामला सामने आया है। तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान ने बुधवार की रात नौ बजे पीएचसी के निरीक्षण में यह गड़बड़ी पकड़ी। निरीक्षण के दौरान डाक्टर व फार्मासिस्ट भी पीएचसी से गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

बुधवार शाम से गुल हुई पीएचसी की बत्ती के कारण निरीक्षण पर पहुंचे अधीक्षक को भी टाॅर्च की रोशनी में ही जांच पड़ताल करना पड़ी। इस दौरान मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में कराए जा रहे प्रसव पर उन्होंने कड़ी नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के समय प्रसव कक्ष में स्टाफ नर्स माया मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काम करती मिली। मौके पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. जय सिंह गौतम व फार्मासिस्ट राम तीरथ दोनों ही नदारत मिले। मौजूद स्टॉफ ने बताया कि फॉल्ट के कारण बुधवार शाम से पीएचसी की बिजली गुल हो गई थी। इसी कारण मजबूरी में मोबाइल टार्च की रोशनी में जरूरी कार्य करना पड़ा।
विज्ञापन

पीएचसी से मौजूद नेवाजपुर निवासी मंसा देवी ने बताया कि आशा को कई बार फोन करके बुलाया गया, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीएचसी महाराजगंज तराई का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक को अस्पताल बंद मिला। यहां मौजूद दो कर्मचारी अपने-अपने कमरे में सोते मिले। महाराजगंज में कम प्रसव होने पर अधीक्षक ने नाराजगी जताई। मौजूद स्टॉफ ने बताया कि एंबुलेंस न होने के कारण मरीजों को लाने में काफी परेशानी उठाना पड़ती है। अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह ने बताया की इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed