{"_id":"6a99afa6cfb6d83013062575","slug":"there-was-brisk-buying-of-laddu-gopal-idols-balrampur-news-c-99-1-slko1019-154206-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: लड्डू-गोपाल की प्रतिमाओं की खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: लड्डू-गोपाल की प्रतिमाओं की खूब हुई खरीदारी
Thu, 03 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर स्थित दुकान पर खरीदारी करते लोग
बलरामपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी चार सितंबर को मनाई जाएगी। पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के लिए लोग खरीदारी में बृहस्पतिवार को लोग जुटे रहे। पूजन सामग्री समेत झांकी में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में दिनभर खरीदारों की भारी भीड़ रही। इससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।
बर्तन और मूर्तियों की दुकानों पर लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं की खूब बिकीं। लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार प्रतिमाओं की खरीदारी करते नजर आए। राधा-कृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और शृंगार सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। जन्माष्टमी पर घरों में झांकी सजाने की परंपरा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। रंग-बिरंगे कागज, झालर, फूल, सजावटी सामान और अन्य सामग्री की बिक्री बढ़ गई है। बच्चे घर के मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए अपनी पसंद के सामान खरीद करते नजर आए।
-- -- -- -- -- -- -- -
पुलिस लाइन व झारखंडी मंदिर में तैयारियां पूरी
-- पुलिस लाइन व झारखंडी मंदिर परिसर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर विशेष पूजन-अर्चन और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
आंगनबाड़ी केंद्रों पर सजे नन्हे कान्हा
-- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से देहात और शहर परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बृहस्पतिवार को को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्रों की साफ-सफाई के बाद जीरो बजट डेकोरेशन के तहत आम, अशोक और केले के पत्तों से तोरण बनाए गए। बच्चों और महिलाओं ने फूलों व प्राकृतिक रंगों से रंगोली बनाई। सीडीपीओ तरूण वर्मा ने बताया कि नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे। उन्होंने बालगीत, नृत्य, सामूहिक अभिनय और बाल लीलाओं की प्रस्तुति दी। इस दौरान माताओं को बच्चों के टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
विद्यालय में बच्चों ने पेश की राधा-कृष्ण की झांकी
-- जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा डॉ. कौशिल्या गुप्ता और भाजपा नेत्री झूमा सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने अतिथियों का परिचय कराया और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। नन्हे भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। डॉ. कौशिल्या गुप्ता, झूमा सिंह और पूनम श्रीवास्तवा ने श्रीकृष्ण से जुड़े विभिन्न प्रसंग बताए। कार्यक्रम का संचालन मीना श्रीवास्तवा ने किया।