फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There was a scramble for seats on Roadways buses for the journey home

Balrampur News: घर लौटने के लिए रोडवेज बसों में सीट की रही मारामारी

Sat, 29 Aug 2026 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
There was a scramble for seats on Roadways buses for the journey home
फोटो-16-बलरामपुर में रोडवेज बस स्टेशन पर जुटी यात्रियों की भीड़ ।-संवाद
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों में सीट को लेकर मारामारी की स्थिति रही। समय से बसों का संचालन न होने के कारण यात्री घंटों बस का इंतजार करते नजर आए। बसों की जानकारी लेने के लिए यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र का चक्कर लगाते रहे। परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार 27 से 29 अगस्त तक 17,800 यात्रियों ने निशुल्क यात्रा की।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की ओर से महिलाओं के साथ एक सहयोगी को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और उनका एक सहयोगी इस सुविधा का लाभ ले सकते थे। शुक्रवार सुबह से ही डिपो पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। बसों में क्षमता से अधिक यात्री सवार हुए। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


शनिवार को घर लौटने के लिए भी बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। बस नहीं मिलने पर यात्री झारखंडी मंदिर से लेकर बस स्टेशन तक भटकते नजर आए। उतरौला जाने वाली रंजना ने बताया कि वह सुबह 11 बजे से बस का इंतजार कर रही हैं। कर्मचारियों ने साढ़े 12 बजे बस जाने की जानकारी दी। दिल्ली जाने के लिए खड़ी रागिनी ने बताया कि वह 20 मिनट से बस का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
माइक खराब होने से भी परेशान हुए यात्री
रक्षाबंधन के दिन बलरामपुर डिपो के पूछताछ केंद्र का माइक खराब होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर तक बसों के आने-जाने की घोषणा नहीं हो सकी। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पहुंचकर जानकारी लेते रहे। कर्मचारी के अनुसार सुबह से ही माइक खराब था। दोपहर बाद माइक ठीक होने पर एनाउंसमेंट शुरू हो सका, तब तक यात्रियों की संख्या कम हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed