{"_id":"6436f7214a18d77200032b68","slug":"there-is-not-a-single-shop-in-matsya-haat-built-with-175-lakhs-balrampur-news-c-13-1-179532-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 17.5 लाख से बनाए मत्स्य हाट में नहीं लगी एक भी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 17.5 लाख से बनाए मत्स्य हाट में नहीं लगी एक भी दुकान
Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मछुआ समाज को मछली बेचने के लिए एक छत मिल सके, इसके लिए शासन ने शहर में हाट बाजार का निर्माण कराया था। लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिर गया है। सदर ब्लॉक कार्यालय के सामने बना मत्स्य हाट का संचालन शुरू न होने से मछुआ समाज को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
मत्स्य विभाग ने वर्ष 2014-15 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 17.5 लाख रुपये की लागत से मत्स्य हॉट का निर्माण कराया था। हाट बाजार में 10 दुकानें बनाई गईं हैं। हॉट का निर्माण पूरा कर मत्स्य विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को हैंडओवर भी कर दिया है। बावजूद इसके बाजार का संचालन शुरू नही हो रहा है।
मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार चौधरी ने बताया कि हाट बाजार में बनीं दस दुकानें लाभार्थियों को आवंटित कर दी गईं हैं। 10 दुकानों के लिए 18 लोगों ने आवेदन किया था। लाॅटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया है। कुछ दिन मछली विक्रेताओं ने दुकानें भी लगाईं लेकिन बिक्री न होने के कारण वे दोबारा पुराने स्थान पर ही मछली बेचने लगे। मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक डॉ. विनोद वर्मा का कहना है कि हॉट बाजार का संचालन क्यों नहीं हो रहा है, इसकी जानकारी ली जाएगी। प्रचार-प्रसार कराकर शीघ्र ही संचालन शुरू कराया जाएगा।