{"_id":"63a1f563f1f23b713223234f","slug":"the-woman-was-killed-for-protesting-molestation-balrampur-news-lko662828475","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई थी महिला की हत्या
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर उसी गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने हंसिया से गला रेतकर हत्या की थी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 48 वर्षीय महिला की गत 16 दिसंबर को गन्ने के खेत में हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने मंगलवार को नगर कोतवाली में घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि घटना के दिन महिला के साथ आखिरी बार गांव के ही रहने वाले हरीराम वर्मा उर्फ अत्ते (30) को देखा गया था। घटना के बाद से वह फरार था। मंगलवार दोपहर उसे माल गोदाम रोड से पकड़ा गया।
विज्ञापन
पूछताछ में हरीराम ने बताया कि घटना के दिन वह गन्ने के खेत में महिला के साथ था। वहां उसने छेड़छाड़ की तो महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसने पति से शिकायत की बात कही। इस पर बदनामी से बचने के लिए उसने हंसिया से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।
एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। घटना के सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक राजकुमार यादव व उपनिरीक्षक खादिम सज्जाद की अहम भूमिका रही।
पुलिस के मुताबिक हत्या के आरोपी हरीराम का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। मगर वह बेहद होशियार निकला। महिला ने जब हरीराम को थप्पड़ मारा तभी एक बाइक सवार युवक कुछ गन्ने लेने खेत आया था। ऐसे में हत्या करने के लिए हरीराम बाइक सवार के जाने का इंतजार करने लगा। उसके जाते ही वह हत्या करके भाग गया। इसके चलते ग्रामीणों ने समझा कि बाइक सवार ही वारदात अंजाम देकर भागा है।
सीओ सिटी दरवेश कुमार ने बताया कि आरोपी हरीराम वर्मा उर्फ अत्ते के मृतका के पति से अच्छे संबंध थे। एक ही जगह दोनों काम करते थे। ऐेसे में किसी ने सोचा भी न था कि हरीराम ने वारदात अंजाम दी होगी। खुलासे से मृतका के परिजन ही नहीं गांव के लोग भी हैरान हैं।