{"_id":"66fec0db227fed473407cf0b","slug":"the-weather-is-making-people-sick-half-the-patients-in-opd-are-suffering-from-cold-and-fever-balrampur-news-c-99-1-brp1003-115317-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मौसम बना रही बीमार, ओपीडी में आधे मरीज जुकाम-बुखार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मौसम बना रही बीमार, ओपीडी में आधे मरीज जुकाम-बुखार के
विज्ञापन
बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय के ओपीडी में जुटी मरीजों की भीड़।-संवाद
बलरामपुर। बदलता मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। अस्पतालों में मरीजों संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में 600 मरीजों की ओपीडी हुई, इनमें 300 से अधिक मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। आम दिनों में करीब 400 मरीज ही जिला अस्पताल की ओपीडी आते हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में बेटी का इलाज कराने पहुंचे गोंदीपुर निवासी गुड्डू ने बताया कि प्रीति को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। डाॅक्टर ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बीमार हुई है। दवा देकर खून की जांच कराने को कहा है। नगर के भगवतीगंज निवासी शिव कुमार सात वर्षीय बेटे सोनू का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। बताया कि सोनू के पेट में तेज दर्द हो रहा है। डाॅक्टर ने दवा दी है। बासी भोजन न करने तथा पानी उबालकर पीने का सुझाव दिया है। कलवारी निवासी कल्लू अपनी पत्नी सुनीता का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण अभी हमारा नंबर नहीं आया है। पत्नी को बरामदे में बैठाया है, नंबर आने पर दिखाएंगे। अस्पताल के निचले तल पर बरामदे में बैठे संदीप, मोहन, चिनके, मोईन, फूल कुमारी, शिवा, अनंतराम, झिनका, मदन व किशोर आदि भी डाक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
मौसमी बीमारी से बचाव के प्रति रहें सजग
संयुक्त जिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. सौरभ गुप्ता ने बताया कि बारिश के मौसम में पानी दूषित हो जाता है। इसके अलावा सर्द-गर्म मौसम के चलते इस समय मौसमी बीमारियों का प्रकोप अधिक रहता है। बीमारियों से बचने के लिए सजग रहने की आवश्यकता है। सभी लोग साफ-सफाई पर ध्यान दें। स्वच्छ पानी पीएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बासी भोजन व सड़े-गले फल का सेवन न करें। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
बढ़ी मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारी के मरीज बढ़े हैं। पहले जहां प्रतिदिन करीब 400 मरीजों की ओपीडी होती थी, वहीं अब 600 से अधिक मरीजों की ओपीडी हो रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। मरीजों को बाहर की दवा व जांच नहीं लिखने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है। - डॉ. आरके वर्मा, सीएमएस संयुक्त जिला चिकित्सालय