{"_id":"69dbd7c010225590850d4f2b","slug":"the-title-match-between-haraiya-panthers-and-haraiya-knight-riders-is-today-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146239-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हरैया पैंथर्स और हरैया नाइटराइडर्स के बीच खिताबी मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हरैया पैंथर्स और हरैया नाइटराइडर्स के बीच खिताबी मुकाबला आज
Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27- बलरामपुर के शिवपुरा मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी। स्रो
बलरामपुर। शिवपुरा मैदान पर चल रही हरैया टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। रविवार को हरैया पैंथर्स और हरैया नाइटराइडर्स की टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले सेमीफाइनल में हरैया पैंथर्स और हरैया ग्लैडिएटर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट पर 167 रन बनाए। चंद्र मोहन ने 37 गेंदों पर 90 रनों की धमाकेदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम ने रिजवान के 37 गेंदों पर 67 रनों की बदौलत संघर्ष तो किया लेकिन अंत में एक रन से हार गई। हरैया पैंथर्स ने जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली।
दूसरे सेमीफाइनल में हरैया वॉरियर्स और हरैया नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला हुआ। नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वॉरियर्स की टीम 12 ओवर में मात्र 65 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइटराइडर्स की टीम ने छह ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में खेल भावना विकसित करने के साथ शारीरिक और मानसिक विकास को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर शिक्षक विनोद तिवारी, सुधीर कुमार, हंसराज, अमित राणा, आनंद पांडेय, जयकेश वर्मा, राजेश मिश्र और आतिश दूबे सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।