फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sun shone all day, and the vibrancy returned to the markets

Balrampur News: दिनभर खिली रही धूप, बाजारों में लौटी रौनक

Thu, 01 Jan 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
The sun shone all day, and the vibrancy returned to the markets
बलरामपुर के तुलसीपार्क में धूप निकलने के बाद खेलते बच्चे। संवाद
बलरामपुर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने राहत दी। शहर और आसपास के इलाकों में दिनभर मौसम साफ रहा और सुबह से ही धूप खिल गई। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह होते ही धूप निकलने से बाजार, पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई। लोग छत, आंगन और खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आए। व्यापारी अशरफ अली ने कहा कि दिन में धूप निकलने से बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। कई दिनों बाद बाजार में चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

हालांकि, शाम ढलते ही एक बार फिर कोहरे का असर दिखने लगा। तापमान गिरने के साथ ही लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचाव किया। चौक-चौराहों और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिन में धूप और रात में ठंड का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रातें होंगी ठंडी
आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। रात में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे रात और भोर पहर ठंड का असर अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed