फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sub-postmaster swindled Rs 1.60 crore

Balrampur News: उपडाकपाल ने हड़प लिए 1.60 करोड़

Mon, 16 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The sub-postmaster swindled Rs 1.60 crore
उतरौला स्थित उप डाकघर। - संवाद 
बलरामपुर। उप डाकघर उतरौला के उपडाकपाल नरेंद्र प्रताप ने बैंक में जमा दिखाकर 1.60 करोड़ रुपये का गबन कर लिया। बलरामपुर डाकघर के सहायक अधीक्षक अशोक कुमार की जांच में गबन का खुलासा हुआ है। उपडाकपाल ने भारतीय स्टेट बैंक में धनराशि को जमा करना दिखाया लेकिन बैंक में रकम जमा नहीं की।
विज्ञापन


उपडाकपाल ने डाक विभाग की बेवसाइट पर धनराशि को जमा दर्ज करने के लिए अपनी यूजर आईडी का प्रयोग किया। इसी से मामला पकड़ में आया और बैंक में जानकारी करने पर स्पष्ट हुआ कि धनराशि जमा नहीं हुई है। इस पूरे मामले में वह अपनी स्थिति भी स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन


सहायक अधीक्षक ने एसपी को मामले की रिपाेर्ट भेजी जिसमें वर्ष 2024 में बड़े पैमाने गबन की पुष्टि की और मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी की। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद एसपी विकास कुमार ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामला वर्ष 2024 का होने के कारण उपडाकपाल नरेंद्र प्रताप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुकदमा केंद्रीय अधिकारी से संबंधित होने के कारण विवेचना पुलिस उपाधीक्षक ललिया जितेंद्र कुमार करेंगे।



अलग-अलग तिथियों में निकाली रकम
उपडाकपाल ने अलग-अलग तिथियों में रकम का गबन किया। पूरा खेल अप्रैल से जुलाई के बीच किया। 02 अप्रैल को ही दो बार में 10-10 लाख करके 20 लाख, 30 अप्रैल को 10 लाख, दूसरे ही दिन पहली मई को दो बार में 10-10 लाख करके 20 लाख, 02 मई, 11 मई, 27 मई, 28 मई को 10-10 लाख, पहली जून को 10 लाख तथा 09 जुलाई को 60 हजार 249 रुपये बैंक में जमा किया जाना दिखाया। यह रकम बैंक में जमा ही नहीं की गई।




खाताधारकों ने जमा की थी धनराशि
डाकघर में जिस धनराशि का गबन किया गया, वह खाताधारकों और डाकघर के एजेंटों ने जमा की थी। नियमों के तहत डाकघर में जमा होने वाली रकम को ऑनलाइन दर्ज करके बैंक में जमा करना था। सहायक अधीक्षक अशोक कुमार की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उपडाकपाल ने जमा करने की प्रक्रिया पूरी करके धनराशि का गबन किया जिससे पकड़ में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed