{"_id":"69652ab5991be0a8c20fe3e7","slug":"the-students-took-the-chemistry-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-140635-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विद्यार्थियों ने दी रसायन विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विद्यार्थियों ने दी रसायन विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्री बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल में विज्ञान और इंटरमीडिएट में रसायन विज्ञान, व्यावसायिक अध्ययन व आशुलिपि टंकड़ की परीक्षा कराई गई। विज्ञान व रसायन विज्ञान की परीक्षा में करीब 96 प्रतिशत विद्यार्थी शामिल हुए। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में 63 छात्र एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज में 15 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में सोमवार को 170 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल की विज्ञान एवं इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की प्री बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। परीक्षा में प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से पहले ही परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दिए गए थे। एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में 282 पंजीकृत छात्रों में से 248 उपस्थित रहे, 34 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान विषय में 237 पंजीकृत छात्रों में से 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 13 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के व्यावसायिक अध्ययन विषय की परीक्षा में पंजीकृत 23 में से 20 विद्यार्थी शामिल हुए, तीन ने परीक्षा छोड़ दी। इसी केंद्र पर आशुलिपि टंकड़ की परीक्षा में 11 शामिल हुए और सात अनुपस्थित रहे। रेडियो एवं टेलीविजन की प्री बोर्ड परीक्षा में आठ छात्र उपस्थित रहे, वहीं छह छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
गर्ल्स इंटर काॅलेज बलरामपुर की प्रधानाचार्य डॉ. अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 265 छात्राओं में 254 छात्राएं शामिल हुईं, 11 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के रसायन विज्ञान में पंजीकृत 92 छात्राओं में से 88 छात्राओं ने परीक्षा दी, चार छात्राएं अनुपस्थित रहीं।