{"_id":"6957fccc4a10b15fe6092311","slug":"the-state-government-is-prioritizing-the-development-of-the-city-balrampur-news-c-99-1-slko1019-140065-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नगर के विकास को प्राथमिकता दे रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नगर के विकास को प्राथमिकता दे रही प्रदेश सरकार
Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर मंत्री का स्वागत करते भाजपाई।
बलरामपुर। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा का शुक्रवार को जिले में भव्य स्वागत किया गया। वह सिद्धार्थनगर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों और जनप्रतिनिधियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मंत्री का स्वागत किया।
मंत्री ने कहाकि प्रदेश सरकार नगरों के नियोजित विकास, मजबूत ऊर्जा व्यवस्था और जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है। बलरामपुर जिले के विकास को नई गति देने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है और आने वाले समय में जिले को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, देहात मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाठक सहित आदि मौजूद रहे।