फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The splendor of Deepotsav spread in schools

Balrampur News: विद्यालयों में बिखरी दीपोत्सव की छटा

Sat, 18 Oct 2025 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The splendor of Deepotsav spread in schools
बलरामपुर के पीएमश्री विद्यालय भगवतीगंज में रंगोली सजाकर दीपोत्सव मनाते विद्यार्थी। स्रोत विभाग
बलरामपुर। दीपावली और धनतेरस पर्व पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को दीपोत्सव कार्यक्रम की धूम रही। रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन धूमधाम से किया गया। बच्चों ने दीप सज्जा, रंगोली और सजावट के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कोइलिहा में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने विद्यालय को आकर्षक रंगोलियों और शुभ दीपावली-शुभ लाभ जैसे कटआउट से सजाया। कक्षा पांच की तनिष्का पटेल, राजकुमारी, विद्या, मोहिनी, शालदा और कक्षा चार की अंशिका, तान्या पटेल, महिमा आदि छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सहायक अध्यापक रुचि वर्मा, अनुराधा मिश्रा और वंदना मिश्रा ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

रेहरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बसावन बनकट में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, तनुश्री द्वितीय व तबस्सुम और रहनुमा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाध्यापक वंशराज कनौजिया और शिक्षक सतीश सिंह, प्रीति सिंह, संतोष शुक्ल, अमित सिंह, मीरा वर्मा और राजेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। कंपोजिट विद्यालय नगर पालिका में विद्यार्थियों ने दीपक की थालियां सजाईं और दीपोत्सव की भावना को जीवंत किया। कंपोजिट विद्यालय विराहिमपुर में अर्पिता, प्रवेश, तरन्नुम, नैन्सी, ममता, हुमैरा आदि छात्राओं ने प्रधानाध्यापक स्वाती सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय अल्ली भीटोढ़ी में सहायक अध्यापक प्रगति सिंह के साथ काजल, खुशी, अर्चना, पुनीता, प्रीती आदि ने दीपोत्सव मनाया। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भगवतीगंज में प्रधानाध्यापक स्वाति श्रीवास्तव के साथ संजना, आंचल, हनी, सानिया ने विद्यालय को दीपों से सजाया। प्राथमिक विद्यालय पालाडीह में सहायक अध्यापक अमित कुमार ने दीपांशी, शालू, राधा, नीतू, जानवी, आंचल, मोहिनी, सोनी के साथ दीपोत्सव मनाया। वहीं, कंपोजिट विद्यालय धर्मपुर (शिवपुरा) में प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार के साथ सोमू शर्मा, रोली शर्मा, संजू, लक्ष्मी, संगीता, कृष्णा देवी, करिश्मा देवी ने दीपोत्सव में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed