फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The SP government will be formed in the state with the power of PDA

Balrampur News: पीडीए की ताकत से प्रदेश में बनेगी सपा सरकार

Tue, 08 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The SP government will be formed in the state with the power of PDA
फोटो-27-बलरामपुर के उतरौला में मुख्य अति​थि का स्वागत करते पूर्व जिलाध्यक्ष ।-स्रोत : सपा
उतरौला। विधानसभा क्षेत्र के महुआधनी के मजरा चाईडीह में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तूफानी निषाद रहे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य परशुराम वर्मा ने भगवान निषादराज का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सभी वर्गों का हित सुरक्षित रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन




विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने और सपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता एजाज मलिक ने की, जबकि संचालन बहलौल नियाजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां, जिलाध्यक्ष माणिकलाल कश्यप, जिला महामंत्री नरसिंहपाल यादव, अतीक अहमद खां, रामदयाल यादव, रंजीत सिंह यादव और राकेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed