फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The road to Ayodhya will become easier, two bridges will be built

Balrampur News: आसान बनेगी अयोध्या की राह, बनेंगे दो पुल

Thu, 18 Jan 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
The road to Ayodhya will become easier, two bridges will be built
बलरामपुर। पीलीभीत- बलरामपुर - बस्ती राज मार्ग पर आवागमन को सुगम व बेहतर बनाने की कवायद तेज हो गई है। यह मार्ग भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों को भी जोड़ता है। इसके चलते ही राम नगरी अयोध्या तक पहुंचने की राह आसान बनाने के लिए दो नए पुलों का निर्माण होगा। शासन स्तर से इसके लिए 1.34 करोड़ रुपये की बजट राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। पुल न होने से बारिश के मौसम में इस मार्ग पर आवागमन काफी दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

कई जिलों से सीधे जोड़ने वाली यह मार्ग सीधे मखाैड़ा धाम और अयोध्या हाइवे से भी जिले को जोड़ता है। इस मार्ग पर प्रस्तावित दोनों पुलों के बनने से आने वाले दिनाें में अयोध्या तक पहुंचना काफी सहज हो सकेगा। इस मार्ग पर नए पुलों के निर्माण के साथ ही पटरी आदि को दुरुस्त बनाने का कार्य भी होगा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अयोध्या से जोड़ने वाले अन्य मार्गों को भी जल्द ही दुरूस्त बनाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही देवीपाटन के इतर जिले के 14 अन्य प्रमुख मंदिरों को भी सजाने संवारने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में डीएम ने लाेक निर्माण विभाग से प्रस्तावित कार्य योजना बना कर देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ययोजना के पहले चरण में देवीपाटन मंदिर को जोड़ने वाले सभी मार्गों की मरम्मत के साथ उनके चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसके साथ ही जिले के झारखंडी मंदिर, बिजली भवानी मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, रेणुकानाथ मंदिर, रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर, सम्मयमाता मंदिर, उतरौला में स्थित दु:,खहरण नाथ मंदिर, ज्वाला माई मंदिर, बाबा फक्कड़ दास मंदिर, ललिया के देवपुर के शिव मंदिर, बाबा मोहनदास मंदिर, तुलसीपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े विकास कार्यों को भी प्राथमिकता पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed