फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The road from Shaktipeeth to Mill Square will be widened

Balrampur News: शक्तिपीठ से मिल चौराहा जाने वाली सड़क चौड़ी होगी

Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 28 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The road from Shaktipeeth to Mill Square will be widened
मां पाटेश्वरी मंदिर से राज महल जाने वाली सड़क ।-संवाद
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से राजमहल होते हुए मिल चौराहा जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसपर 8.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 2.58 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए गए हैं। सड़क बनने के बाद मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन


शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यहां प्रतिवर्ष चैत्र एवं शारदीय नवरात्र में लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन व पूजन करने आते हैं। मुख्य मार्ग पर भीड़ अधिक होने से मंदिर पहुंचने में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इसे देखते हुए देवीपाटन मंदिर से नौदेवी मंदिर, परसपुर गांव तथा राज महल होते हुए मिल चौराहा जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा कराने का फैसला लिया गया है। सड़क फिलहाल सात मीटर चौड़ी है, अब इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह सड़क जर्जर होने से श्रद्धालु इस रास्ते से आने के बजाय मुख्य मार्ग से आते थे। अब इस सड़क की मरम्मत होने और चौड़ी होने से श्रद्धालु इस मार्ग से भी मंदिर पहुंच सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा निर्माण
सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए पहली किस्त आवंटित कर दी गई है। शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सड़क निर्माण में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। - कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed