{"_id":"688a50815cffc893ce0ba8a1","slug":"the-rain-brought-greenery-back-to-the-fields-the-paddy-crop-got-a-new-lease-of-life-balrampur-news-c-99-1-slko1019-130630-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, धान की फसल को मिली संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश से खेतों में लौटी हरियाली, धान की फसल को मिली संजीवनी
विज्ञापन
बलरामपुर के ललिया क्षेत्र में बारिश के बाद धान के खेत में भरा पानी ।-संवाद
बलरामपुर। झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहीं दूसरी ओर बारिश ने खेतों में नई जान फूंक दी। बुधवार दोपहर बाद करीब 30 मिनट तक हुई तेज बारिश से धान के खेत पानी से लबालब हो गए। लगातार सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। वहीं करीब 200 गांवों में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पर्याप्त बारिश न होने से किसानों की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। किसान पंपिंग सेट से खेतों की सिंचाई करने को मजबूर थे, जिससे खेती का लागत बढ़ रही थी। बुधवार को अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। धान की रोपाई को भी रफ्तार मिलेगी। किसान राम समुझ, राजेंद्र बहादुर और सुहेल ने बताया कि समय पर बारिश न होती तो फसल पर संकट गहराने लगता, लेकिन अब उम्मीद बंध गई है। वहीं दूसरी ओर बारिश से शहर की सड़कों पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सिविल लाइन, रोडवेज मार्ग, पीपल तिराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हुई। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क पर कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कई स्थानों पर कीचड़ और फिसलन बनी रही।
आधे घंटे तक गुल रही बिजली
बारिश शुरू होने ही तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, रेहरा बाजार, मथुरा, गैसड़ी व पचपेड़वा आदि क्षेत्रों के करीब 200 गांवों में बिजली गुल हो गई। बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण धर्म प्रकाश, मोहित, राजेंद्र, विवेक, इरफान, पवन व सुरेश आदि ने बताया कि बिजली न होने से काफी परेशानी हुई। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। बिजली आने के बाद भी लोकल फाल्ट के नाम पर कई बार बिजली कटौती की गई।