बलरामपुर। बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित विकास महोत्सव के दौरान नौ ब्लॉक के युवक मंगल दल अध्यक्षों को विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। समारोह में सदर विधायक पल्टूराम ने युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि सदर विकास खंड के ग्राम रामपुर बनघुसरा के मंगल दल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, तुलसीपुर युवक मंगल दल ग्रामसभा सिकटिहवा अध्यक्ष प्रमोद यादव, हर्रैया सतघरवा युवक मंगल दल ग्रामसभा भटपुरवा अध्यक्ष राम प्रकाश पांडे, गैसड़ी युवक मंगल दल ग्रामसभा सूरतसिंह डीह अध्यक्ष अजय प्रकाश को अवॉर्ड दिया गया। पचपेड़वा युवक मंगल दल ग्रामसभा चंदनपुर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, श्रीदत्तगंज महिला मंगल दल ग्रामसभा पिपरी कुल्हई अध्यक्ष सपना तिवारी, उतरौला महिला मंगल दल ग्रामसभा चीती अध्यक्ष खुशनुमा बानो, गैड़ास बुजुर्ग युवक मंगल दल ग्रामसभा हाशिमपारा अध्यक्ष मुघीश अहमद तथा रेहरा बाजार युवक मंगल दल ग्रामसभा घोघरा अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव को विवेकानंद यूथ अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. राहुल गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोद्ध कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव व जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।