{"_id":"6952a84c7dfd0152d00e1e38","slug":"the-plains-shivered-from-the-cold-and-the-speed-of-vehicles-came-to-a-halt-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139794-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ठंड से कांपी तराई, वाहनों की रफ्तार थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ठंड से कांपी तराई, वाहनों की रफ्तार थमी
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में अलाव के पास बैठे लोग ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहन चालकों की रफ्तार धीमी रही। बर्फीली हवा से दिनभर लोग कांपते रहे। गलन भरी ठंड में घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.9 तो न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा कम हुआ, तब सड़कों पर आवाजाही बढ़ी। कोहरा कम के बाद लोग दोपहर में धूप निकलने का इंतजार करते रहे, लेकिन दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर के वक्त भी हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह से ही गलन भरी ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबके रहे। ठंड से निजात पाने के लिए लोग ब्लोअर, हीटर और अलाव का सहारा लेते दिखे। शाम पांच बजे के बाद फिर से घना कोहरा छाने लगा।
गेहूं को फायदा, आलू-सरसों की फसल को होगा नुकसान
ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है।खेती पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। घना कोहरा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन सरसों और आलू की फसल के लिए नुकसानदेह है। उप कृषि निदेशक श्याम नारायन राम ने बताया कि यदि कोहरा इसी तरह पड़ता रहा तो आलू और सरसों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।