फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The picture of the village is changing due to the hard work of the head.

Balrampur News: प्रधान की मेहनत से बदल रही गांव की तस्वीर

Tue, 17 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The picture of the village is changing due to the hard work of the head.
बलरामपुर। सच्चे मन और दिल लगाकर कोई भी काम किया जाए तो सफलता कदम चूमती है। इस मिसाल को बलरामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैराही की प्रधान सविता सिंह ने सही साबित किया है। ग्राम पंचायत की कमान आधी आबादी के हाथ में आते ही गांव की तस्वीर बदलने लगी है। महिला प्रधान की मेहनत ने आज गांव में न सिर्फ सड़कों की जाल बिछ गई है, बल्कि ग्रामीणों को पात्रता के आधार पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत खैराही में करीब दो हजार की आबादी निवास करती है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बलरामपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत खैराही से सविता सिंह ग्राम प्रधान चुनी गई। सविता सिंह ने स्नातक की पढ़ाई की है। उनके पति बिजली विभाग में कार्यरत हैं। गांव में सरकार चलाने की जिम्मेदारी मिलते ही सविता सिंह सक्रिय जनप्रतिनिधि की भूमिका निभा रही हैं। प्रतिनिधि के बजाय खुद सभी कार्यों को संभालती हैं। ग्राम प्रधान बने भी करीब ढाई साल ही हुए हैं, लेकिन उनके मेहनत का असर दिखने लगा है। उनके प्रधान बनते ही गांव में खड़ंजा व आरसीसी सड़कों का निर्माण हुआ। साथ ही ग्रामीणों को पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
विज्ञापन

पहले गांव में केवल सात बुजुर्गों को ही पेंशन मिलता था, अब 30 से अधिक पात्र व्यक्तियों को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलने लगा है। इनके प्रयास से 15 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास तथा तीन दिव्यांगजनों को आवास योजना का लाभ दिलाया गया है। गांव को महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए गांव में महिला सभा का आयोजन कर उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया जाता है। ग्राम प्रधान सविता सिंह का कहना है कि मुखिया बनते ही मैंनें गांव में विद्यालय निर्माण के लिए अधिकारियों को पत्र लिखना शुरू किया। ताकि गांव का हर एक बच्चा शिक्षित बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed