फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The patient arrived in the city, silence in the village

नगर में पहुंचे मरीज तो गांव में पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 10 Jan 2021 09:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
The patient arrived in the city, silence in the village
बलरामपुर। जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्रचार प्रसार के अभाव में मेला औपचारिक बनकर रह गया। जानकारी न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगर क्षेत्र में मरीज उपचार कराने पहुंचे। जन आरोग्य मेले में मरीजों की जांच व इलाज करने के साथ ही आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। मेले में आए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन भी कराया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम एवं सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में फीता काटकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने मेले में लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी गंभीर है। गांव के लोगों को क्षेत्र में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने रविवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन शुरू कराया है। लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए सभी लोग पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने पीएचसी पिपरा एकडंगा में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्रुति ने पीएचसी कौवापुर एवं सिसई में चल रहे स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने ओपीडी, प्रसव कक्ष, वार्ड व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि आरोग्य मेले में जन सुविधा केंद्र के माध्यम से लाभार्थियों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनवाया जाए। मेले में उपस्थित आशा, एएनएम व चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि आम जनमानस को मुफ्त चिकित्सीय परीक्षण के साथ-साथ टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग की जांच व उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आए लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए कोविड 19 का पालन भी कराया जाए। सीएचसी महराजगंज तराई में दोपहर 12 बजे तक एक भी मरीज के नहीं पहुंचने पर अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि प्रचार-प्रसार के अभाव में मरीजों को जानकारी नहीं हो पाई है। उन्होंने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर के अधीक्षक आनंद प्रकाश त्रिपाठी को निर्देश दिया कि मेले का प्रचार-प्रसार कराया जाए। मेले में डॉ. सुहेल अहमद, ज्योति खरवार, एनपी उपाध्याय, माया यादव व पूनम आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। यहां दोपहर 12 बजे तक 56 मरीजों का परीक्षण किया गया था। आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कमाल अशरफ ने मरीजों को दवा वितरित की। पीएचसी रेहरा बाजार व सराय खास में आयोजित मेले में 201 मरीजों का परीक्षण कर डॉ. नदीम, डॉ. सरिता मल्ल, डॉ. विजयभान व डॉ. मुकेश सिंह आदि ने दवाएं वितरित की।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिहा हिसामपुर में मरीजों के न आने पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ही मेले में जांच की गई। जिस स्थान पर मरीजों की जांच होनी थी वहां पर रोशनी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मरीजों के बैठने के लिए भी कुर्सी या बेंच की व्यवस्था नहीं थी। मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा, माया देवी, बृजलता, मंजू तथा रजनी आदि मौजूद रहीं। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंघल व डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का जायजा लिया।

कोविड 19 प्रोटोकाल का हुआ पालन
शासन के निर्देश पर जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य जन स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सैनिटाइजर, मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क काउंटर लगाया गया था। कोविड हेल्प डेस्क सेंटर पर लोगों को कोरोना के संबंध में जानकारी देते हुए कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed