फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The only government college in the block away from the reach of students

Balrampur News: छात्रों की पहुंच से दूर ब्लॉक का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय

Mon, 26 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The only government college in the block away from the reach of students
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा मुुहैया कराने के लिए गैसड़ी ब्लॉक के बिलोहा गांव में स्थित राजकीय महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं का जबरदस्त अभाव है। जरूरी संसाधन व शिक्षकों के बिना ही चार साल से राजकीय महाविद्यालय का संचालन किया जा रहा है। यही वजह है कि महाविद्यालय अब तक गुमनामी में है। अब तक यहां किसी भी सत्र में 40 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में मात्र यही एक राजकीय महाविद्यालय है। यहां बीए, बीएससी व बीकाॅम की पढ़ाई के लिए कुल 540 सीटें निर्धारित हैं। पर्याप्त प्रचार-प्रसार के अभाव में जानकारी न होने के कारण गांव के छात्र यहां प्रवेश लेने के लिए आवेदन नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें उन्हें निजी कॉलेजों में अधिक फीस देकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर बाजार में रहने वाले राजेश, अब्दुल कलीम, छोटेलाल, लक्ष्मी व दिनेश ने बताया कि पांच किमी. दूर बिलोहा में राजकीय महाविद्यालय संचालित होने की कोई जानकारी नहीं है। हम लोग पढ़ने के लिए 26 किलोमीटर दूर बलरामपुर जाते हैं। इसी तरह गैसड़ी बाजार निवासी प्रमोद, रिजवान, साफिया, निगहत तथा पचपेड़वा निवासी राजकिशोर, बब्बू, कुलदीप व राजू ने भी महाविद्यालय की जानकारी न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तांतरित नहीं हुआ भवन
वर्ष 2019 से संचालित हो रहे राजकीय महाविद्यालय के भवन का निर्माण अभी तक अधूरा है। कार्य अधूरा होने के कारण भवन महाविद्यालय के नाम हस्तांतरित नहीं हुआ है। महाविद्यालय के कर्मचारी बताते हैं कि भवन में बिजली, शौचालय व शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुईं हैं। जिससे विद्यार्थी व कर्मियों को परेशानी होती है।
केवल आठ लोगों का स्टाफ
महाविद्यालय में स्नातक के कला वर्ग में सात, विज्ञान वर्ग में पांच और वाणिज्य वर्ग विषय की पढ़ाई के लिए कुल 540 सीटें निर्धारित हैं। छात्रों को पढ़ाने के लिए कुल 34 पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष मात्र आठ शिक्षक व एक कर्मचारी की ही तैनाती है। महाविद्यालय में बीते चार साल में यहां एक सत्र में अधिकतम 40 विद्यार्थियों का नामांकन ही हो सका है।


व्यवस्थाओं को सुधारने का हो रहा प्रयास
शौचालय, बिजली व पानी की व्यवस्था कराते हुए शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराकर भवन महाविद्यालय को हस्तांतरित करने के संबंध में कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। अन्य कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यार्थियों से अपील है कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय में एडमिशन कराएं।
- डॉ. माजिद हुसैन, प्रभारी प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय बिलोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed