फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The national song resonated in unison on the 150th anniversary of Vande Mataram

Balrampur News: वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर एक स्वर में गूंजा राष्ट्रगीत

Fri, 25 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The national song resonated in unison on the 150th anniversary of Vande Mataram
फोटो-24- नगर के सरस्वती विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ 
बलरामपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नमामि भारतम अभियान के तहत जिले के सरस्वती विद्या मंदिरों में एक समय, एक लय और एक स्वर में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमना पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भारती के सह-मंत्री अश्वनी कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत, देशभक्ति गीत और वंदे मातरम् पर नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह आयोजन इतिहास को स्मरण करने के साथ वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देता है। प्रबंधक डॉ. सतीश सिंह ने वंदे मातरम् की रचना और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने इसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय बताया। बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज और मॉडर्न इंटर कॉलेज में भी सामूहिक गायन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed