फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The MP protested in Delhi along with opposition leaders

Balrampur News: सांसद ने विपक्षी नेताओं के साथ दिल्ली में किया प्रदर्शन

Mon, 11 Aug 2025 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The MP protested in Delhi along with opposition leaders
दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ प्रदर्शन करते श्रावस्ती सांसद राम ​शिरोम​​णि वर्मा।-स्रोत: स्व
बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी से लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुंच रही है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग सहित संबंधित अधिकारियों से तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद के आंदोलन में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। जिस पर जिले के लोगों की निगाहें टिकी रहीं। सांसद ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि इस प्रकार की गड़बड़ी से जनता का भरोसा चुनाव व्यवस्था पर कम होता है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन

मतदाता सूची को सही और पारदर्शी बनाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो सके। इस मुद्दे को लेकर आगे भी संघर्ष करते रहेंगे और न्यायिक स्तर पर भी अपनी आवाज उठाएंगे। कहा कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची भी पारदर्शिता से तैयार हो, इसके लिए भी प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed