फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The look of the city will change, the entrance will be built on the border

Balrampur News: शहर का बदलेगा लुक, सीमा पर बनेगा प्रवेश द्वार

Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The look of the city will change, the entrance will be built on the border
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद अधिकारी अब शहर का लुक बदलने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर की सीमा पर स्वागतम् की रनिंग स्क्रीन लगाई जाएगी। दीवारों पर स्लोगन लिखवाए जाएंगे। साथ ही पौधारोपण व अन्य कार्य कराए जाएंगे। शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुुमार कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन



अभी तक नगर सीमा में प्रवेश द्वार नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने बलरामपुर चीनी मिल के निकट पेराई के लिए गन्ना ओवरहेड पुल के पास प्रवेश द्वार बनवाने की तैयारी की है। इसी ओवरहेड पुल पर एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसमें जनपद बलरामपुर में आपका स्वागत है रनिंग के तौर पर चलता रहेगा। यही नहीं, बलरामपुर चीनी मिल के माध्यम से मिल क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ सौंदर्यीकरण के लिए पौधारोपण भी कराया जाएगा। शहर के अन्य चौराहों को भी संवारा जाएगा।
विज्ञापन



शहर के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सरकारी भवनों की दीवारों पर पेंटिंग कराई जाएगी। मुख्य मार्ग के दोनों तरफ सूचनात्मक बोर्ड लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। स्थानीय निकाय के प्रभारी अधिकारी एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed