फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The light of Jyoti spreads brightness in the lives of women

Balrampur News: ज्योति के प्रकाश से फैला महिलाओं के जीवन में फैला उजियारा

Thu, 17 Jul 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The light of Jyoti spreads brightness in the lives of women
लरामपुर के गुमड़ी गांव में हैंडवास बनाती महिलाएं ।-संवाद
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। गांव की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। गुमड़ी गांव की ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका उदाहरण हैं। इन महिलाओं ने न केवल दिव्यांगता जैसी चुनौती को पीछे छोड़ा, बल्कि मेहनत और संकल्प के बल पर आत्मनिर्भरता की नई कहानी भी लिखी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में ज्योति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अधिकारी देवी के नेतृत्व में बने इस समूह ने मात्र 80 हजार रुपये के ऋण से हैंडवाश निर्माण का कार्य शुरू किया। सीमित संसाधनों के बावजूद इनके हौसले बुलंद थे। छह सदस्यीय समूह में दो महिलाएं मीना और गीता कुमारी दिव्यांग हैं। लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। आज इस समूह की प्रत्येक महिला प्रतिमाह लगभग 20 हजार रुपये की आमदनी कर रही है। समूह की महिलाएं उत्पाद की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वे स्थानीय अधिकारियों से भी संपर्क कर रही हैं, ताकि उत्पाद को बड़े स्तर पर प्रचारित किया जा सके। समूह की अध्यक्ष अधिकारी देवी ने गठन के समय दिव्यांग महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी।
विज्ञापन

अन्य जनपदों तक पहुंचा उत्पाद
समूह द्वारा निर्मित हैंडवाश आज महदेइया, उतरौला, शुक्लागंज, चमरूपुर, पेहर व रेहरा बाजार के कई परिषदीय विद्यालयों में सप्लाई किया जा रहा है। इसके साथ ही गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और सिद्धार्थनगर जैसे जनपदों में भी इसकी मांग बढ़ रही है। गुणवत्ता और सस्ती कीमतों की वजह से यह उत्पाद तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed