{"_id":"6a1333b8489d945c670a5e56","slug":"the-investigation-team-summoned-records-related-to-tender-purchase-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148932-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जांच टीम ने निविदा-खरीद से संबंधित अभिलेख किए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जांच टीम ने निविदा-खरीद से संबंधित अभिलेख किए तलब
Sun, 24 May 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 24 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला महिला अस्पताल में 1.52 करोड़ रुपये के वित्तीय अनियमितता की जांच तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता वाली टीम ने बजट खर्च व निविदा व बिक्री संबंधित अभिलेख तलब किए हैं।
जिला महिला अस्पताल को हाईटेक उपकरणों से लैस करने के लिए शासन स्तर से जनवरी 2026 में 1.52 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। पूर्व सीएमएस डॉ. सुमन दत्त गौतम ने अपने सेवानिवृत्त होने से पहले बजट खर्च करने में काफी अनियमितता बरती। पुराने उपकरण कंडम किए बगैर नए उपकरणों की खरीदारी कर ली। उपकरणों की खरीदारी व निविदा प्रक्रिया में भारी वित्तीय अनियमितता बरती गई थी।
महिला अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के नाम पर हुई डेढ़ करोड़ रुपये की खरीद जांच के घेरे में आ गई है। जांच समिति में जिले के सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, एसीएमओ स्टोर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव व वित्त एवं लेखाधिकारी सत्यनारायण शामिल हैं। जांच टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बजट खर्च से संबंधित अभिलेख मंगाए गए हैं। जांच रिपोर्ट अपर निदेशक को भेजी जाएगी।