फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The intelligentsia is the backbone of the society: Bhupendra Singh Chowdhary

समाज की रीढ़ है प्रबुद्धवर्ग : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Sat, 10 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The intelligentsia is the backbone of the society: Bhupendra Singh Chowdhary
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को जिले के एक दिवसीय दौर पर पहुंचे। पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्ध सम्मेलन में मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं से बातचीत करते उन्होंने लोकसभा चुनाव की नब्ज भी टटोली।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का जिले में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बलरामपुर डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

तुलसीपुर के एक रिसॉर्ट में आयोजित श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रबुद्धवर्ग को समाज की रीढ़ बताते हुए उन्होंने पार्टी के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी व सर्वांगीण विकास हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केे अंत्योदय सिंद्धांत पर चलते हुए सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य किया। उज्ज्वला, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना, हर घर शौचालय योजना, जन-धन योजना व सौभाग्य योजना से महिला किसान व गरीबों को लाभ पहुंचाया गया। संकट काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को नजीर मानते हुए पूरा विश्व भारत को अपना आदर्श मान रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नौ वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। सरकार की योजनाओं का लाभ जाति-धर्म देखकर नहीं, बल्कि पात्रता के आधार पर दिया गया। सम्मेलन को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा व श्रावस्ती जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया।


मां पाटेश्वरी का पूजन कर लिया आशीर्वाद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा सम्मेलन के बाद शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे। मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन कर महंत मिथलेश नाथ योगी से आशीर्वाद लिया। वहां से वे जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे। कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तमाम टिप्स भी दिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह एवं संदीप उपाध्याय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed