फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power cuts will take place in urban and rural areas

Balrampur News: शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में होगी बिजली कटौती

Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Power cuts will take place in urban and rural areas
बलरामपुर। अनुरक्षण माह के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर टाउन से जुड़े विभिन्न फीडरों पर 21 सितंबर तक अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके कारण अलग-अलग तिथियों में संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति चार से सात घंटे तक बंद रहेगी। संबंधित फीडरों पर इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि 18 और 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पहलवारा फीडर से जुड़े घोसियाना (करबला), पहलवारा, यूपीटी होटल व आसपास के क्षेत्र, श्याम विहार कॉलोनी, चर्च रोड, आदर्श कॉलोनी, तहसील परिसर, वीटीएम अस्पताल रोड, जीसस एंड मेरी स्कूल, कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन परिसर, कांशीराम आवास, सुहागिनपुरवा, श्यामाहरि कॉलोनी, बलरामपुर देहात कोतवाली, कृष्णापुरम कॉलोनी, समय माता मंदिर के आसपास, छोटा व बड़ा घुसाह तथा अवधूत भगवान स्कूल व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन


18 और 19 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक विशुनापुर फीडर बंद रहेगा। वहीं, 19 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक बाजार फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे पथिक होटल, मोती सागर, वीर विनय चौराहा, तुलसीपार्क, अंबेडकर तिराहा, तिकोनिया पार्क, घास मंडी तिराहा, महिला एवं पुरुष जिला चिकित्सालय, नगर पालिका, यतीमखाना, पुरैनिया तालाब, सराय फाटक, नारायण मार्केट और चौक बाजार समेत बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पहलवारा फीडर से जुड़े पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन परिसर, कांशीराम आवास, अवधूत भगवान स्कूल और अचलापुर वार्ड के आंशिक क्षेत्र की आपूर्ति बंद रहेगी। इसी दिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एसएसबी फीडर से नौवीं बटालियन और एसएसबी कैंपस की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


इसके अलावा, 20 सितंबर को 33 केवी बलरामपुर सिटी फीडर के तहत 11 केवी विश्वविद्यालय, 11 केवी एसएसबी और 33 केवी आरएनजी प्लांट स्वतंत्र पोषक की आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed