फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Hengha hill stream wreaks havoc on 20 villages

Balrampur News: 20 गांव पर टूटता है हेंगहा पहाड़ी नाले का कहर

Sat, 22 Mar 2025 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
The Hengha hill stream wreaks havoc on 20 villages
-बलरामपुर के हरिहरगंज-लौकहवा मार्ग के पास बह रहा बाढ़ का पानी।-फाइल फोटो
बलरामपुर। सदर तहसील के 20 से अधिक गांवों पर हर वर्ष सोहेलवा जंगल से निकले हेंगहा पहाड़ी नाला के बाढ़ का कहर टूटता है। पहाड़ी नाले की बाढ़ से सैकड़ों बीघे में लगी फसलें तबाह हो जाती हैं। पहाड़ी नाले की बाढ़ का पानी भरने से हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर लौकहवा गांव के पास आवागमन ठप हो जाता है। बरसात से पहले हरिहरगंज-ललिया मार्ग पर लौकहवा गांव के पास डिप का निर्माण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

सोहेलवा जंगल के पहाड़ों से निकले हेंगहा, ककरहवा, जमधरा, कचनी, फोहरी, गौरिया व धोबिनिया नालों से हर वर्ष तराई में बाढ़ से तबाही मचती है। हरिहरगंज-ललिया-बरदौलिया मार्ग पर लौकहवा गांव के पास बने डिप पर हेंगहा पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी भर जाता है। सड़क पर दो से तीन फीट बाढ़ का पानी भरने से आवागमन ठप हो जाता है। लौकहवा गांव के पास बाढ़ का पानी भरने से हरैया सतघरवा, शिवपुरा, ललिया व बरदौलिया बाजार के साथ ही 50 से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पहाड़ी नाले की बाढ़ का पानी प्रानपुर-सिटकिहवा मोड़ पर अमहवा डिप व बजरडीह गांव के पास सड़क पर भरने से कई गांव टापू बन जाते हैं। मदारगढ़, कमदी, परसहवा, ठड़क्की, बनघुसरी, इटैहिया, चनिया कोट, किला, भुसैलिया, पिट्ठा, लखनीपुर, लौकहवा, ओदरहिया, नरायनपुर, प्रतापपुर व बुड़ंतपुर सहित 20 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भर जाता है। पानी ललिया-कोड़री मार्ग पर स्थित झिन्ने नाला डिप पर दो से तीन फीट तक भर जाता है। बरसात से पहले लौकहवा गांव के पास हरिहरगंज-ललिया-बरदौलिया मार्ग के डिप पर पुल का निर्माण होने से समस्या दूर होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की तबाही से पशुओं के चारे का भी रहता है संकट
जनमेजय सिंह, राम बहादुर सिंह, कन्हैया लाल, प्रेम नरायन, सोखा, राजेश कुमार व राकेश कुमार ने बताया कि बाढ़ का पानी भर जाने से धान, मक्का, अरहर व उड़द सहित खरीफ की अन्य फसलें भी डूब जाती हैं। फसलें बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए हरे चारे का भी संकट रहता है।

डिप पर पुल निर्माण का भेजा गया है प्रस्ताव
हरिहरगंज-ललिया-बरदौलिया मार्ग पर लौकहवा गांव के पास बने डिप पर पुल निर्माण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद पुल का निर्माण कराया जाएगा। किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा भी दिया गया है।
-संजीव कुमार यादव, सदर एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed