{"_id":"692089c92f7246ea5602d810","slug":"the-height-of-the-overbridge-will-increase-traders-will-get-relief-balrampur-news-c-99-1-brp1010-137421-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बढ़ेगी ओवरब्रिज की ऊंचाई, व्यापारियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बढ़ेगी ओवरब्रिज की ऊंचाई, व्यापारियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर मे ओवरब्रिज निर्माण का कार्य ।-संवाद
तुलसीपुर। हरैया तिराहा रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे व्यापारियों को राहत मिल गई है। व्यापारियों को नुकसान से बचाने के लिए ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। हालांकि इससे निर्माण लागत में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद व्यापारियों को नुकसान से बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयासों से व्यापारियों के लिए एक बड़ा समाधान निकाला गया है। पहले जहां ओवरब्रिज निर्माण के बाद व्यापारियों के पास केवल 8 से 10 फीट भूमि बच रही थी, वहीं संशोधित प्रस्ताव में इस जगह को बढ़ाकर लगभग 20 फीट तक कर दिया गया है। इससे व्यापारी अपने व्यवसाय को बिना किसी व्यवधान के जारी रख सकेंगे। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। सेतु निगम द्वारा बनने वाले इस 628 मीटर लंबे ओवरब्रिज की लागत लगभग 99 करोड़ रुपये थी, लेकिन संशोधन के बाद इसकी लागत बढ़ जाएगी। ओवरब्रिज तहसील बाउंड्री से शुरू होकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हुए देवीपाटन रोड स्थित मधुरिमा इन लॉज तक बनना है। परियोजना के लिए समय सीमा 31 दिसंबर 2027 निर्धारित की गई है। (संवाद)
प्रभावित व्यापारियों का प्रयास रंग लाया
ओवरब्रिज निर्माण के लिए आसपास की कई दुकानों के अधिग्रहण की संभावना थी। इस कारण व्यापारी अपने भविष्य और व्यवसाय को लेकर काफी परेशान थे। इसी समस्या को लेकर व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी तथा बाद में जिलाधिकारी विपिन जैन से मुलाकात कर अपनी पीड़ा से अवगत कराया था। जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके का मुआयना किया था। व्यापारी गणेश जायसवाल, अनिरुद्ध द्विवेदी, रियाज, कन्हई, छोट्टन, शुकई, मो. अली, राधेश्याम, अमित कुमार आदि की जमीन अधिग्रहण में जा रही थी।