{"_id":"699f2de3765ac75eb0081f1a","slug":"the-four-roads-in-the-terai-will-be-shiny-and-travel-will-be-smooth-balrampur-news-c-99-1-slko1019-143454-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तराई की चार सड़कें होगी चकाचका, आवागमन होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तराई की चार सड़कें होगी चकाचका, आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन
बलरामपुर के महराजगंज तराई में स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। तराई इलाके में आवागमन सुदृढ़ करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कई महत्वपूर्ण मार्गों के पुनर्निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। 4.24 करोड़ रुपये से चार सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा।
महराजगंज-ललिया मार्ग के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परसिया गौरी से बेला संपर्क मार्ग पर 39 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह बलदेवनगर से यासीन आरा मशीन होते हुए पिथा से लौखवा विद्यालय तक संपर्क मार्ग पर 48 लाख रुपये तथा गुरिहा हिसामपुर से मनवरिया संपर्क पथ तक मरम्मत पर 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। महराजगंज निवासी रामअचल वर्मा ने बताया कि खस्ताहाल रास्ते कारण मंडी तक उपज पहुंचाने में बाधाएं आती थीं। परसिया गौरी की सीमा देवी ने कहा कि विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई उठानी पड़ती थी, अब सुविधा मिलेगी। बलदेवनगर निवासी शहाबुद्दीन ने कहा कि नए संपर्क पथ से आसपास के बस्तियां सीधे मुख्य धुरी से जुड़ सकेंगी। गुरिहा क्षेत्र के राधेश्याम ने कहा कि आवागमन सुचारु होने से छोटे कारोबार को गति मिलेगी।
निर्माण की प्रक्रिया शुरू
सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से कार्य कराया जाएगा। नियमित निरीक्षण कर समय सीमा के अंदर काम पूरा कराया जाएगा। - कुमार शैलेंद्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी