फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The faces of the employees blossomed due to the operation of the PF account

Balrampur News: पीएफ खाता संचालित होने से खिल उठे कर्मचारियों के चेहरे

Mon, 27 Feb 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The faces of the employees blossomed due to the operation of the PF account
बलरामपुर। निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पीएफ खाता का संचालन ठीक कराने के लिए कई महीनों से भटक रही सुनीता की समस्या निस्तारित होते ही उनका चेहरा खिल उठा। शिविर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की टीम ने फैक्ट्री मालिक, नियमित, संविदा व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पीएफ खाते से जुड़ीं 16 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक आशीष ओमर ने पोर्टल पर देखा तो सुनीता के पीएफ खाता व आधार में नाम की स्पेलिंग गलत थी। उन्होंने संशोधन फार्म भरवाकर उसे पोर्टल पर अपडेट कर दिया और सुनीता का पीएफ खाता संचालित हो गया। इसी तरह शिविर में रागिनी, आराधना, दीपक व सेवानिवृत्त कर्मचारी शिवपाल सिंह की समस्या निस्तारित की गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि जिले के अधिकांश पीएफ धारकों की समस्या यूएन नंबर (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) पर उनका आधार लिंक न होना है। इसका कारण यूएन नंबर व आधार कार्ड में नाम, पिता का नाम, पता अथवा जन्मतिथि में अंतर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि यूएन नंबर संबंधी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए प्रतिमाह की 27 तारीख को जिले में परामर्शन शिविर लगाया जाता है। शिविर की जानकारी के लिए कर्मचारी ईपीएफ की साइट पर उपलब्ध क्यूआरकोड को स्कैन कर स्थान व समय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार मौर्या ने टीम को आवश्यक अभिलेख मुहैया कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed