{"_id":"6ab2b9726724cd9dbc003631","slug":"voting-in-gorakhpur-faizabad-teacher-constituency-on-october-23-balrampur-news-c-99-1-slko1018-155225-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्तूबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्तूबर को मतदान
Tue, 22 Sep 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। वर्तमान निर्वाचित सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण निर्वाचन कराया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्तूबर को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
डीएम ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराए जाएंगे।