{"_id":"6151fcd98ebc3e4af164a1a7","slug":"the-faces-of-the-artists-blossomed-after-receiving-the-award-for-the-brilliant-performance-balrampur-news-lko5975432158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कार पाकर खिले कलाकारों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कार पाकर खिले कलाकारों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग की तरफ से एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। शानदार प्रस्तुति पर पुरस्कार पाने वाले कलाकारों के चेहरे खुशी से खिल गए। कलाकारों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी दिया गया।
एडीएम राम अभिलाष व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कराया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत की गई। एडीएम ने कहा कि ऐसे मंच से छिपी हुई प्रतिभाओं को अपना हुनर निखारने का मौका मिलता है।
युवा कल्याण अधिकारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हारमोनियन, शास्त्रीय गायन, लोकनृत्य, लोक गीत, कत्थक, वासुरीवादन व एकांकी सहित 19 विधाओं पर कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा। लोक नृत्य में एमपीपी इंटर कालेज के कलाकारों ने प्रथम स्तर प्राप्त किया।
विज्ञापन
शास्त्रीय गायन में अर्चिता शुक्ला ने प्रथम, अमन मिश्रा ने द्वितीय और प्रतिभा द्विवेदी व शिवांगी श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हारमोनियन में अमन मिश्र ने प्रथम और सुमित गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकांकी में एमपीपी इंटर कालेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
व्यायाम प्रशिक्षक तरूण तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वेता सिंह, स्वाती सिंह, शाबाना खातून, विकास सिंह, ज्ञानबाबू तिवारी, शक्ति मिश्र, कनिष्ठ सहायक रजा इमाम रिजवी, शांति शुक्ल, पीआरडी जवान ठाकुर प्रसाद पांडेय, अंकित पांडेय, रामशंकर पांडेय व महेन्द्र आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में राकेश कुमार गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, शिक्षक आशीष वर्मा, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र आदि मौजूद रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी कलाकारों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
निर्णायक की भूमिका भारत खंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ से कथक नृत्य में विस्तारक व शास्त्रीय गायन में परास्नातक मंडवी तिवारी, प्रयाग संगीत समिति संस्थान से कथम नृत्य में डिप्लोमा सलोनी पांडेय, प्रयाग संगीत समिति संस्थान से शास्त्रीय गायन में संगीत प्रभाकर/हंस वाहिनी गुरुकुल संस्थान के संस्थापक विशाल सिंह व कार्यक्रम संचालन आर्या तिवारी ने किया।