फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The experimental examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras

Balrampur News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 19 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The experimental examination will be conducted under the surveillance of CCTV cameras
बलरामपुर के भगवतीगंज में ​स्थित भगवती आदर्श परीक्षा केंद्र।-संवाद
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा इस बार वॉयस रिकॉर्डर व सीसीटीवी की निगरानी में होगी। परीक्षा के दौरान लगाए जाने वाले परीक्षकों को अपने साथ आधार कार्ड अथवा मान्य पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। इस पहचान पत्र की एक कॉपी संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जमा करनी होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले के विद्यालयों में प्रयाेगात्मक परीक्षा अब 9 से 16 फरवरी तक कराने की नई तिथि तय की है। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कई तरह के बदलाव किए हैं। इसी कड़ी में परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर बोर्ड की तरफ से तमाम ऐतिहाती कदम उठाए गए हैं। मुख्य परीक्षा से पहले होने वाले प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी अब बोर्ड कई तरह के कदम उठा रहा है। प्रायोगिक परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतजाम सख्त किए जा रहे हैं। जिले के 167 माध्यमिक विद्यालयों के 93 हजार यूपी बोर्ड के प्रायोगिक विषयों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होनी है। प्रायोगिक परीक्षा में मनमानी रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो अक्सर देखने में आता रहा है कि प्रायोगिक परीक्षाओं में विद्यार्थी मनचाहा अंक हासिल करने का प्रयास करते हैं। मनचाहा अंक देने के लिए वसूली की खबरें भी सामने आती रहती हैं। इस प्रवृत्ति पर अंकुश रखने के लिए अब बोर्ड प्रायोगिक परीक्षाओं पर कड़ी नजर रख रहा है। स्व केंद्रों पर होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं पर भी अब सीसीटीवी का पहरा लगा दिया गया है। इसके साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं के निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने के निर्देश दिए हैं। लगाए गए मजिस्ट्रेट की सूची भी मांगी है। इसके अतिरिक्त जिन अध्यापकों की परीक्षक के तौर पर ड्यूटी लगाई गयी है, उनके संबंध में भी परीक्षा से पहले छानबीन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--------------------
जेईई मेन परीक्षा के चलते बदली गईं तिथियां
-- डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि जेईई मेन परीक्षा (22 से 31 जनवरी) के कारण बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। जिले में इंटरमीडिएट के करीब 13 हजार विद्यार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं। इन विद्यार्थियों में से अधिकांश विद्यार्थी जेईई मेन्स परीक्षा में भी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथियां बढ़ाये जाने से अब इन्हें सहूलियत मिलेगी। छात्र शुभम, संतोष, विनय व मुकेश आदि ने बताया कि 23 जनवरी को लखनऊ में है। प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि बढ़ने से तैयारी करने का अवसर मिला है। पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं 23 से 31 जनवरी तक तय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed