फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The evaluation of the copies will be completed today, now we are waiting for the result

Balrampur News: आज पूरा हो जाएगा कापियों का मूल्यांकन, अब परिणाम का इंतजार

Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
The evaluation of the copies will be completed today, now we are waiting for the result
बलरामपुर। दो केंद्रों पर शुक्रवार को 139 परीक्षकों ने 340 काॅपियों का मूल्यांकन किया। इंटरमीडिएट की 80 तथा हाईस्कूल की 86 काॅपियों का मूल्यांकन शेष बचा है। अब तक हाईस्कूल के 1,04,850 तथा इंटरमीडिएट के 83,619 काॅपियों का मूल्यांकन हो चुका है। 29 मार्च को काॅपियों का मूल्यांकन पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में 70 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 274 कॉपियों का मूल्यांकन किया। केंद्र पर 419 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की सभी काॅपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में 69 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 66 काॅपियों का मूल्यांकन किया, यहां पर 420 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम प्रभारी हफीजुर्रहमान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य की निगरानी कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। 29 मार्च को इंटरमीडिएट की 80 तथा हाईस्कूल की 86 काॅपियों का मूल्यांकन कराया जाएगा। मूल्यांकन पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed