फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The embankment of Kodrighat bridge will be repaired with Rs 2.75 crore

Balrampur News: 2.75 करोड़ से होगी कोड़रीघाट पुल के तटबंध की मरम्मत

Thu, 15 May 2025 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
The embankment of Kodrighat bridge will be repaired with Rs 2.75 crore
 बलरामपुर के कोड़री घाट का निरीक्षण करते डीएम पवन अग्रवाल। स्रोत विभाग
बलरामपुर। बाढ़ से बचाव के इंतजाम को लेकर अमर उजाला की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चार मार्च को कटानेराधी कार्य पर खर्च होंगे 2.75 करोड़ शीर्षक से बाढ़ अभियान की खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेकर डीएम पवन अग्रवाल ने कोड़रीघाट पुल के तटबंध की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके लिए शासन ने बजट आवंटित कर दिया है। मरम्मत कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम पवन अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को मरम्मत के कार्य का निरीक्षण किया। कोड़रीघाट के पास कटानरोधी कार्य कराने पर दो करोड़ 74 लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जांएगे। 400 मीटर तक राप्ती नदी के किनारे कटान का खतरा बढ़ रहा था, जिसे रोकने के लिए कार्य शुरू कराया गया है। तटबंध की मरम्मत होने से क्षेत्र के चार लाख लोगों को बाढ़ के दौरान राप्ती नदी पार करने में परेशानी नहीं होगी। हरैया सतघरवा ब्लॉक के लोगों को कोड़रीघाट पुल से होकर जिला मुख्यालय आना पड़ता है।
विज्ञापन

डीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तटबंध की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड संजय कुमार ने डीएम से बताया कि बरसात से पहले कटानरोधी कार्य कराकर कोड़रीघाट पुल के तटबंध को मजबूत बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व एई बाढ़ खंड अंकित वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed