फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The dilapidated buildings of 207 council schools will be demolished soon

शीघ्र ढहाए जाएंगे 207 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन

Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated buildings of 207 council schools will be demolished soon
बलरामपुर। जिले के 207 परिषदीय स्कूलों के जर्जर भवन जल्द ही ढहाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक कर डीएम ने टेक्निकल टीम को सभी कार्रवाई शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी लोग मिलकर करें।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 207 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के जर्जर भवन होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई है। इन भवनों को ढहाने के लिए टेक्निकल टीम जर्जर स्कूलों का ब्योरा जुटा रही है।
विज्ञापन

टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर जर्जर परिषदीय विद्यालय भवनों, माध्यमिक विद्यालय भवनों, आंगनबाड़ी भवनों व पशु चिकित्सालय भवनों को गिराया जाएगा और उसके स्थान पर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

207 परिषदीय स्कूलों की सूची एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध करा दी गई है। इसी तरह से माध्यमिक, आंगनबाड़ी व पशु चिकित्सालय के भवनों की भी रिपोर्ट एक्सईएन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

तकनीकी समिति को डीएम ने जर्जर सरकारी भवनों का निरीक्षण कर ध्वस्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। बैठक में बीएसए डॉ. रामचंद्र, बीईओ हृदय शंकरलाल श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार, डीसी एनके सिंह व निरंकार पांडेय सहित टेक्निकल टीम के सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed