{"_id":"69a4770d0c11fdf6bc0409e0","slug":"the-construction-of-the-additional-classroom-will-be-completed-this-month-balrampur-news-c-99-1-slko1018-143752-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इसी माह पूरा होगी अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इसी माह पूरा होगी अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सरकारी विद्यालयों में छात्रों के बैठने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में जिले के दस विद्यालयों में 12 अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। बजट जारी होते ही वर्ष 2025 में निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। मार्च के अंत तक निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थी नए सत्र से इसमें पढ़ाई कर सकेंगे।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2025-26 में शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर और गैसड़ी में चार-चार एवं उतरौला, पचपेड़वा, रेहरा बाजार व बलरामपुर में एक-एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण को मंजूरी मिली थी। प्रत्येक कक्षा कक्ष के निर्माण पर 11 लाख 51 हजार रुपये की लागत आ रही है। इस तरह कुल 12 कक्षा कक्षों के निर्माण पर एक करोड़ 38 लाख 12 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के माध्यम से कराया जा रहा है। सभी स्थलों पर कार्य लगभग 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी मार्च माह तक पूरा कर कक्षा कक्षों को विद्यालयों को सौंपने की तैयारी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि अतिरिक्त कक्षाओं के चालू होने से पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार होगा और करीब ढाई हजार बच्चों को बैठने व पढ़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी।
इन विद्यालयों में बन रहा अतिरिक्त कक्षा कक्ष
जिले के 10 विद्यालयों में 12 अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय विशुनपुर कला में दो और कंपोजिट विद्यालय सड़वा व कंपोजिट विद्यालय जमुनी कला में एक-एक अतिरिक्त कक्षा कक्ष बन रहा है। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल हरहटा में दो और उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुइनिया व कंपोजिट स्कूल लालनगर सिपहिया में एक-एक कक्षा कक्ष का निर्माण चल रहा है। इसी तरह बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल मिश्रौलिया, शिक्षा क्षेत्र उतरौला के कंपोजिट स्कूल बढ़या पकड़ी, रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय लोनियनडीह एवं पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर कला में भी एक-एक कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई
विद्यालयों में एसएमसी द्वारा अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। मानक के अनुरूप निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है। निर्माण कार्य में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-शुभम शुक्ल, बीएसए बलरामपुर