{"_id":"643994ea5de423c8640320a6","slug":"the-commissioner-saw-the-proposed-land-for-the-university-balrampur-news-c-13-1-183780-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए आयुक्त ने देखी प्रस्तावित भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: विश्वविद्यालय के लिए आयुक्त ने देखी प्रस्तावित भूमि
Fri, 14 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराने की चल रही मांग के बीच शुक्रवार को यहां पहुंचे देवीपाटन मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल ने प्रस्तावित भूमि का भ्रमण किया। साथ ही अफसरों से भूमि के बारे में जानकारी हासिल की।
शेखापुर में आयुक्त ने डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एडीएम प्रदीप कुमार से भूमि के क्षेत्रफल, स्वामित्व के साथ ही मालिकाना हक को लेकर जानकारी ली। साथ ही यह भी देखा कि आवागमन के साधन क्या हैं, मुख्यालय से कितनी दूरी है। आयुक्त ने कई अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली। इधर, एडीएम ने कुछ और स्थलों का भ्रमण किया है। एडीएम का कहना है कि अभी जमीन की तलाश की जा रही है।
वहीं, समाजसेवी सर्वेश सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय की स्थापना बलरामपुर में ही कराया जाना उचित है। इसको लेकर आमजन मुहिम चला रहे हैं। गांव हो या शहर, हर जगह अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 हजार से अधिक लोग मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेज चुके हैं।